भीलूड़ा नागरिया गणपति मंदिर करने आये दर्शनार्थियों की कार पलटी, सभी दर्शनार्थी सुरक्षित बचे।

On

सागवाड़ा। भीलूड़ा के  नागरिया गणपति मन्दिर मे दर्शन करने आये दर्शनार्थियों की कार रिवर्स लेने के दौरान अनियंत्रित होकर पाल सर तालाब में पलट गई। इस दौरान कार में छोटे बच्चो सहित पूरा परिवार सवार था। आश्चर्य तो हुआ कि इस हादसे के बाद भी किसी दर्शनार्थी को गंभीर घायल नही हुआ। हादसे में सभी दर्शनार्थी सुरक्षित बच गए।

पंचायत की उदासीनता के चलते हुआ हादसा।

नागरिया गणपति मंदिर हादसे के बाद ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत को तालाब की पाल पर रेलिंग लगाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही हैं। लेकिन पंचायत प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता के चलते आज तक यहां पर रेलिंग ओर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये।

नागरिया गणपति का मंदिर आस्था का केंद्र।

आपको बता दे कि भीलूड़ा के नागरिया गणपति का मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां पर गणपति के दर्शन हेतु सेकड़ो दर्शनार्थियों आते रहते हैं। ऐसे में तालाब की पाल पर रेलिंग की आवश्यकता बढ़ जाती हैं। ताकि आने वाले समय मे किसी बड़े हादसे से बचा जाए।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV