पालबड़ा गांव में एक युवती का लहूलुहान हालात शव मिलने से फैली सनसनी,सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर

On

डूंगरपुर | जिले के सदर थाना क्षेत्र के पालबड़ा गांव में एक युवती का लहूलुहान हालात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सरपंच की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सदर थाना अधिकारी हजारीलाल ने बताया कि पालवाड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय गुलाबी बोडात सुबह 5 बजे शौच जाने के लिए घर से निकली थी ओर वापस नही लौटी। इधर दोपहर बाद गुलाबी का शव घर से थोड़ी दूर एक मक्का के खेत में पड़ा मिला। मृतका के सिर पर चोट के निशान थे | ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | वही परिजनों व ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर हत्या का अंदेशा जताया है | मृतका के पिता और भाई रोजगार के लिए अन्य जिलों में कार्यरत है ऐसे में परिजनों ने अभी तक पुलिस को रिपोर्ट नही दी है | कल परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जायेगी |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV