कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए मोटागांव की एक बेटी ने अपने पिताजी के जन्मदिन पर किये केशदान

On

गनोड़ा। वागड़ क्षेत्र में नित प्रतिदिन सेवा के नए उदाहरण देखने को मिल रहे है। आमजन द्वारा सेवा को निरन्तर बढाया जा रहा है। ऐसे में पिछले तीन वर्षों से सक्रिय सपना फाउंडेशन जो कि मुख्यतः रक्तदान जनजागरूकता का उद्देश्य लिए संचालित समूह है द्वारा प्रति दिन नित नए कार्य किये जा रहे है। कैंसर के बढ़ते प्रकोप ने कैंसर पीड़ित मरीजों के जीवन जीने की आशा को खोया है ऐसे में आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए सपना फाउंडेशन नारी शक्ति की सदस्या मोनिका यादव द्वारा पिता राजेन्द्र यादव मोटागाँव के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए केशदान किये गए। उन्होंने आमजन को सन्देश किया कि वे कैंसर पीड़ित लोगो की मदद हेतु आगे आये व सेवा के कारंवा को आगे बढ़ाए। इस अवसर पर मोनिका की माताजी ललिता यादव उपस्थित रहे।

 

Watch & Subscribe Now Wagad Sandesh Youtube :

 

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV