क्रिकेट को लेकर हुआ विवाद, युवक के सिर मारा पत्थर,15 टांके आए, दाहोद रेफर किया

On

आनंदपुरी। क्रिकेट को लेकर युवाओं के बीच मोबाइल पर दी गईं गालियों के बाद एक युवक ने उसके घर पर शिकायत लेकर गए दूसरे युवक का पत्थर से सिर फोड़ दिया। इससे युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। तभी युवक की मां का शोर सुन समीपवर्ती लोग मौके पर दौड़े। बाद में घायल को बिना देर लगाए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर शेरगढ़ पुलिस चौकी के जवानों के अलावा आनंदपुरी और समीपवर्ती सल्लोपाट थाने का जाब्ता पहुंच गया। कुछ देर बाद बागीदौरा DSP रामगोपाल और बांसवाड़ा से ASP कैलाश सांदू के साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। इस बीच युवक को निजी चिकित्सालय से दाहोद (गुजरात) के लिए रैफर किया गया। घायल युवक की हालत खतरे के बाहर है, लेकिन सिर पर 15 टांके होने के कारण वह ढंग से बातचीत नहीं कर पा रहा है। इधर, स्थिति को नाजुक मानते हुए पूरे कस्बे में पुलिस बल तैनात है।

ऐसे पनपा विवाद

दरअसल, मामला सुबह करीब 9 बजे तब गरमा गया, जब क्रिकेट के विवाद को लेकर जहीर ने हंसराज को फोन पर गालियां दीं। इस पर हंसराज और उसकी मां उलाहना लेकर जहीर के घर गए। यहां परिवार ने हंसराज को पकड़ लिया। तभी जहीर ने पूरी ताकत से उसके सिर पर पत्थर दे मारा। हंसराज मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर सुनकर लोग दौड़े और पूरे कस्बे में बात आग की तरह फैल गई। शेरगढ़ चौकी इंचार्ज लालसिंह भी मौके पर पहुंचे। घायल हंसराज को लेकर निजी अस्पताल आए। उपचार के बाद उसे दाहोद (गुजरात) रैफर किया गया। हंसराज के सिर पर करीब 15 टांके आए हैं। इसके बाद सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण रहे।

मामले क्या बोले ASP

स्द्दस्स्द

ASP सांदू ने बताया कि हंसराज के काका दिनेश पुत्र किशनलाल कलाल ने रिपोर्ट दी है। युवाओं के क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था। जहीर ने गालियां दीं। इस पर हंसराज के परिजन जहीर को समझाने गए थे। तभी आरोपी जहीर ने उसे पत्थर मार दिया। मामले में तीन आरोपियों को डिटेन किया है। इसमें जहीर को IPC 307 के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बना हुआ है। कुछ लोग मौके पर एकत्र जरूर हुए थे, लेकिन समझाने पर वह मान गए हैं। मौके पर आनंदपुरी CI दिलीप सिंह, सल्लोपाट थानाधिकारी अंसार अहमद एवं पुलिस जाप्ता मौजूद है।

कंटेंट : लक्ष्मी कलाल (गांगड़ तलाई)

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV