निजी बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 10 यात्री हुए घायल

On

आसपुर /डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्टेयरिंग फेल हो जाने से एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से 25 फीट गहरी खाई के गिर गई। हादसे में बस सवार 25 यात्रियों में 10 यात्री घायल हो गए। जिन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस मुम्बई से सागवाडा आ रही थी। डूंगरपुर जिले के सदर थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि जनता ट्रेवल्स की निजी बस मुम्बई से सवारियां लेकर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा जा रही थी। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे के आसपास सरकण घाटी में अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई ओर बस सड़क से 25 फीट गहरी खाई जा गिरी।

IMG_20220210_164432

उस समय बस में बैठी सवारी सो रही थी। इधर हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहनधारी रुके ओर मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को ओर 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लोगो की मदद से बस में फंसे यात्रियों को एक-एक करके बस से बाहर निकाला। थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि बस में कुल 25 सवारी थी। हादसे में 2 यात्री गंभीर व 8 यात्रीयो घायल हो गए वही शेष को हल्की चोट आई है।  इसके बाद पुलिस ने सभी घायलो को 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ के द्वारा घायलो का उपचार शुरू किया गया। 

ये लोग हुए घायल

हादसे में  अशोक पुत्र भेमजी गमेती खेड़ा पाडा ड्डूका बांसवाडा,  हेमेंद्र पाटीदार गोवाड़ी, गणेश पाटीदार पुत्र गोकल दिवडा बड़ा,  कन्हैयालाल पुत्र सुकलाल मीणा लोड़ावल, दिनेश डोडियार बांसवाडा लोहारिया, महेंद्र चौबीसा रंगथोर, कीरण डिंडोर भासोर, शंकर ताबियाड लोहारिया बांसवाडा,  बस चालक भावेश  पाटीदार पादरा और क्लीनर प्रकाश घायल हुए है।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV