भामाशाह ने गौशाला एवं जीव सेवा के लिए दी 1 लाख की सहयोग राशि

भामाशाह ने जीव सेवा सर्वोपरि पंक्ति को चरितार्थ
On

 घाटोल । वागड़ क्षेत्र की आम जनता धीरे धीरे सेवा के हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। गौसेवा व जीवो की हितों हेतु बने जीव प्रेमी सेवा संस्थान को क्षेत्र के समाजसेवको का समर्थन मिल रहा है। जीव सेवा सर्वोपरि इस पंक्ति को चरितार्थ करते हुए मोटागांव के ईश्वरलाल  दर्जी ने अपनी 35वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर 1 लाख 11 हज़ार एक सौ ग्यारह रुपए की सहयोग राशि मोटागांव में जीव प्रेमी संस्थान द्वारा प्रस्तावित राम कृष्ण गौशाला के निर्माण एवं जमीन की खरीद के लिए भेट दी।  गौ माता से प्रार्थना करते हुए सभी की मंगल कामना गौशाला निर्माण का कार्य शीघ्र रूप से पूर्ण होने की कामना की गई। साथ ही उपस्थित सभी संस्थान सदस्यों ने वागड़ की आम जनता से आह्नवान किया है कि इस पुण्यकर्म में सभी अपना सहयोग जरूर देवें जिससे गौ माता एवं जीव सेवा हेतु किये जा रहे प्रयासों में सहयोग करे । इस अवसर पर मोटागांव के पृथ्वीराज  सिंह चौहान, देवकीनंद  व्यास, राजेंद्र  उकावत, उप प्रधान मांगीलाल , मगनलाल औदिच्य, मेहुल कलाल, नितेश  टेलर, रेखा देवी दर्जी आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जीवप्रेमी संस्थान के फाउंडर प्रेम सेवक ने दी।

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV