डूंगरपुर जिले में वर्दी वाली होली, पुलिस लाइन में खेली गई होली, एसपी-एएसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने फ़िल्मी गानों में जमकर किया डांस बजाय ढोल

On

डूंगरपुर|| जिले में होली के त्यौहार पर दो दिनों तक लोगो की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने आज शनिवार को अपनी होली बनाई और जमकर होली खेली। पुलिस लाइन में होली मिलन कार्यक्रम में एसपी से लेकर पुलिस के जवान ढोल कुंडी की थाप पर खुब नाचे। रंग गुलाल लगाया और होली का लुत्फ उठाया। वही इसके साथ जिले के थाना स्तर पर भी पुलिसकर्मियो ने जमकर होली खेली |

WhatsApp Image 2022-03-19 at 1.18.57 PM

 जिले में होली पर दो दिन की ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने आज होली का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया | डूंगरपुर पुलिस लाइन सहित सभी थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली | इस दौरान डूंगरपुर पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों की ओर से होली खेली गई। एसपी से लेकर जवानों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2022-03-19 at 1.18.57 PM (1)

इसके बाद एसपी सुधीर जोशी व एएसपी अनिल मीणा ने ढोल कुंडी बजाते हुए पुलिस के जवानों के साथ जमकर गैर नृत्य  किया। होली की मस्ती के दौरान पुलिस के जवानो ने एसपी सुधीर जोशी व  एएसपी अनिल मीणा को अपने कंधो पर उठा लिया और दोनों अधिकारियो को कंधो पर बैठकर जमकर डांस किया |  वहीं दोनों ही अधिकारियों समेत कई पुलिस के जवानों ने भी ढोल कुंडी लेकर बजाया। होली में लोगो की सुरक्षा में जुटे रहे पुलिसकर्मियों ने अपने अफसरों के साथ जमकर होली खेली और रंग गुलाल से रंगे हुए नजर आए। इस मौके पर एसपी सुधीर जोशी ने पुलिस के जवानो को आने वाले समय में अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ करने की सीख भी दी | इधर डूंगरपुर पुलिस लाइन की तरह जिले के सभी 13 थानों में भी होली खेली गई। थानाधिकारी के साथ ही पुलिस के जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पूरा मजा लिया।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV