कांग्रेस का चिंतन समारोह :  पोस्टरो में गांधी परिवार से ज्यादा सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह और सरदार पटेल को अहमियत

On

उदयपुर। आमतौर पर कांग्रेस के शिविरों, अधिवेशनों या सम्मेलनों के पोस्टरों में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के साथ गांधी परिवार को तवज्जो दी जाती है। लेकिन उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में इस बार लगाए गए पोस्टर्स कुछ खास हैं।कांग्रेस के कार्यक्रमों में पोस्टर में गांधी परिवार या मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष के ही चेहरे नजर आते हैं। जिसे लेकर कांग्रेस पर कई बार परिवारवाद के आरोप भी लग चुके हैं। भाजपा ने कई बार आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी को याद करती है, लेकिन पीवी नरसिम्हा राव, सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय जैसे नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को योगदान भूल गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस ने इन पोस्टर के जरिए परिवारवाद के आरोपों का मौन जवाब देने की कोशिश की है। उदयपुर एयरपोर्ट से से लेकर शहर में कई जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं।

पोस्टर में किसके साथ कौन

1 - मनमोहन सिंह के साथ पीवी नरसिम्हा राव

2 - मौलाना अबुल कलाम आजाद के साथ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर

3 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद के साथ लाल बहादुर शास्त्री

4 - गोपाल कृष्ण गोखले के साथ भगत सिंह

5 - पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल

6 - लाला लाजपत राय के साथ महात्मा गांधी

7 - रवींद्र नाथ टैगोर के साथ सुभाष चंत्र बोस

8 - सरोजनी नायडू भी हैं पोस्टर में मौजूद

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV