एसपी राशि डोगरा ने सागवाड़ा, चितरी व ओबरी थानों का निरीक्षण किया

On

सगववाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जिले के सागवाड़ा, चितरी व ओबरी थानों का निरीक्षण किया। डूंगरपुर जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक एसपी डोगरा ने सागवाड़ा पुलिस थाने के निरीक्षण दौरान थाने के अनुसंधान कक्ष, रेकार्ड रूम, मालखाना, कम्प्यूटर रूम आदि का निरीक्षण कर थानाधिकारी  शैलेन्द्र सिंह से जानकारी ली। थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह  ने बताया कि क्षेत्र में  पुलिस द्वारा नियमित प्रभावी गश्त की जा रही है।

IMG_20220703_170912

एसपी ने बीट प्रभारियों व अधिकारियो से क्षेत्र के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा  निर्देश दिए। वही पुलिस उप अधीक्षक नरपतसिंह से भी क्षेत्र की जानकारी ली। एसपी राशि डोगरा ने मीडिया से रूबरू होते हुये कहा कि हमारी प्राथमिकता रहेगी कि कमजोर और महिला वर्ग से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाया जाये ऐसे प्रयास किये जायेंगे। वही अपराधो पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी।

 

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV