खेतो में जुताई करते समय पलटा ट्रेक्टर, नीचे दबने से उपसरपंच के किसान पति की हुई मौत

On

चौरासी। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के झोथरी फला कंथारा गाँव में खेत में जुताई करते समय ट्रेक्टर अचानक पलट गया | हादसे में ट्रेक्टर के नीचे दबने से उपसरपंच का किसान पति गंभीर घायल हो गया | वही घायल किसान की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है | 

IMG_20220708_210625

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया की झोथरी फला कंथारा निवासी 40 वर्षीय मगन पिता बदा रोत पेशे से किसान है | वही उसकी पत्नी पंचायत की उपसरपंच है | आज सुबह मगन रोत अपने पडोसी के खेत में ट्रेक्टर से जुताई का काम कर रहा था | जुताई करते समय अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया | वही मगन रोत ट्रेक्टर के नीचे दब गया | जिससे वह गंभीर घायल हो गया |  हादसे के बाद आसपास के खेतो में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे | वही लोगो ने मगन को ट्रेक्टर के नीचे से निकाला | वही इसके बाद परिजनों व लोगो ने गंभीर घायल मगन रोत को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया | इधर उपचार के दौरान मगन की मौत हो गई |

IMG_20220708_210722

मौत के बाद परिजनों ने मामले की सुचना चौरासी थाना पुलिस को दी | सुचना पर चौरासी थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को वार्ड से जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | वही इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया | इधर पुलिस ने मृतक मगन के काका लक्ष्मण रोत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | मृतक मगन रोत के 14 साल का एक लड़का और 16 साल की बेटी है | इधर मगन की मौत के बाद दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया है |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV