5 बच्चो के सिर पर नहीं रही ममता की छाँव, माँ ने साडी से फंदा लगाकर घर में की आत्महत्या

कारणों का नहीं हुआ खुलासा, पीहर पक्ष ने जताया संदेह
On

डूंगरपुर। जिले की बिछीवाडा थाना क्षेत्र के नवाघरा गाँव में 5 बच्चो की माँ ने घर में साडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | महिला 5 वर्षीय बेटी के साथ घर पर अकेली थी | महिला के चार बच्चे स्कूल गए हुए थे वही पति मजदूरी के लिए गया हुआ था | आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस मामले की जांच में जुटी है | इधर महिला की मौत के बाद 5 बच्चो के सिर से ममता की छाँव नहीं रही है |

डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाने के थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया की नवाघरा गाँव निवासी सविता खराड़ी अपनी 5 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी | उसके चार अन्य बच्चे स्कूल गए हुए थे | वही उसका पति मोहन खराड़ी मजदूरी के लिए गया हुआ था | पीछे से सविता ने घर में अपनी ही साडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | इधर 5 वर्षीय बेटी ने जब अपनी माँ को फंदे से झूलते हुए देखा तो उसने स्कूल जाकर अपने बड़े भाई बहिनों को इसके बारे में बताया | जिस पर बच्चे दौड़कर अपने घर आये और आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी | इसके बाद लोगो ने इसके बारे में मृतका के पति को सुचना दी | सुचना पर पति मौके पर पहुंचा और बिछीवाडा थाना पुलिस को मामले की सुचना दी | सुचना पर बिछीवाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया |

IMG_20220717_080934

इधर पुलिस ने मामले की सुचना मृतका के पीहर पक्ष को दी | पीहर पक्ष भी सुचना पर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचा | जहा पर पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताया है | फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | बिछीवाडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है | इधर महिला की मौत के बाद 5 बच्चो के सिर से ममता की छाँव अब नहीं रही है |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV