गौ रक्षा हिन्दू दल की बैठक हुई आयोजित, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

On

प्रतापगढ़ | गुरुवार को गौ रक्षा दल Bhartiya Gau Raksha Dal उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ Pratapgarh जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। गौ रक्षा हिंदू दल के जिला अध्यक्ष संजय बैसला Sanjay Besala के नेतृत्व में उदयपुर संभाग प्रभारी लालू राम पटेल Laluram Patel की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई | बैठक में बढ़ती गौ हत्या व गौ तस्करी पर रोक लगाने, गौ चिकित्सा, गौ हत्या व गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग, चरागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण और कब्ज़ो को हटाना सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

WhatsApp Image 2022-07-21 at 12.28.45 PM (1)

इसके साथ ही संभाग प्रभारी लालू राम पटेल ने प्रतापगढ़ जिला पदाधिकारियों व गौ रक्षा दल के सदस्यों को बैठक में लिए गए निर्णयों पर कार्य करने को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उदयपुर संभाग जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, प्रतापगढ़ जिला महासचिव शोभाराम मीणा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर, तहसील अध्यक्ष लसाडिया मनीष चौधरी सहित कई पदाधिकारी व गौ रक्षा दल के सदस्य मौजूद रहे। 

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV