रक्तदान के प्रति जागरूकता को संदेश को लेकर "हर घर रक्तवीर" अभियान का हुआ आगाज़।

On

बांसवाड़ा/डूंगरपुर।  प्रदेश सहित देशभर में हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित होकर रक्तदान के जागरूकता लाने वाली संस्था सपना फाउंडेशन ने भी क्षेत्र में रक्तदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए "हर घर रक्तवीर" अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत संस्था ने सोशल मीडिया के जरिये आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स जिसमे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर प्रोफ़ाइल डीपी पर संस्था द्वारा तैयार किये फॉर्मेट में अपनी फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर लगाने की व्यवस्था की गई है। संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी मामराज सुखवाड़ा द्वारा "हर घर रक्तवीर" का विशेष लिंक बनाई गई है। लिंक को संस्था के अनगिनत सदस्यों के माध्यम से आमजन में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

IMG_20220811_112303 
वही सपना फाउंडेशन के संस्थापक विश्वम्भर सुखवाड़ा ने बताया कि "हर घर तिरंगा" अभियान के माध्यम से क्षेत्र की आमजनता को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत आमजन को रक्तदान से होने वाले फायदों और रक्तदान नही करने से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी जा रही है। सुखवाड़ा ने क्षेत्र की आमजनता से अपील करते हुए कहा कि "हर घर रक्तवीर" अभियान की लिंक पर जा कर अधिक अधिक जुड़कर अपने सोशल मीडिया की डीपी पर अपना फोटो लगाकर सहयोगी बने। साथ ही सुखवाड़ा ने संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों को लिंक को अधिक से अधिक आमजन को पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संस्थापक बिशम्बर मेगवाल, महासचिव चार्मी भट्ट, अध्यक्ष मुकेश यादव, मीडिया प्रभारी मामराज मेघवाल, डूंगरपुर प्रभारी पीयूष जोशी, सागवाडा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, बांसवाड़ा प्रभारी सुनील यादव, रोनी रोहित गणावा, पंकज पाटिदार , अजय बुझ, भावेश पंड्या मौजूद रहे। यह जानकारी संस्था के सागवाड़ा मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह ने दी।
"हर घर रक्तवीर" अभियान से जुड़ने के लिए क्लिक करे।
http://twb.nz/hargharraktvee

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV