युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

On

 डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के नवाघरा करौली गांव में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त युवक घर में अकेला था वही पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन को लेकर पीहर गए हुए थे।कनबा चौकी प्रभारी पोपटलाल लबाना ने बताया कि नवाघरा गांव निवासी 26 वर्षीय अशोक कटारा पेशे से ट्रक ड्राइवर था और कल शाम को ही अहमदाबाद से अपने घर लौटा था। इधर रक्षाबंधन पर्व को लेकर अशोक की पत्नी और दो बच्चे पीहर गए हुए थे। घर मे अकेला अशोक रात को खाना खाकर सो गया। सुबह अशोक का भाई सुनील घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो अशोक ने दरवाजा नहीं खोला जिस पर सुनील ने खिड़की से झांक कर देखा तो सुनील पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद सुनील ने परिजनों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा और सुनील को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कनबा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौके से उठाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक मानसिक रूप से परेशान रहता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV