सोम-माही व जाखम नदी में पानी की आवक से बेणेश्वर धाम बना टापू, 3 पुलों पर चल रही 3 से 5 फीट पानी की चादर

On

आसपुर।जिलेभर में पिछले 24 घण्टो से रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार बना हुआ है। वही पड़ोसी जिलों बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों में भी लगातार बारिश हो रही है। इधर लगातार बारिश से सोम-माही व जाखम नदी में पानी की आवक जारी है। जिसके चलते डूंगरपुर जिले का बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है।

IMG-20220811-WA0025

धाम को जोड़ने वाले 3 पुलों पर पानी की चादर चल रही है। डूंगरपुर सहित पड़ोसी बांसवाड़ा व प्रतापगढ जिले में हो रही बारिश से नदियों, तालाबो में पानी की आवक हो रही है।  वही नदियों में पानी की आवक बढ़ने से जिले का त्रिवेणी जल संगम बेणेश्वर धाम पुलो के डूब जाने से टापू में तब्दील हो गया है। आज अल सुबह बेणेश्वरधाम से गुजरती  सोम, माही ओर झाखम नदी में पानी की आवक बढ़ने से धाम को जोड़ने वाले साबला, गनोड़ा व वलाई पल पानी में डूब गए। जिसके चलते धाम पर जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गए। बांध को जोड़ने वाले तीनो पुलो पर करीब 3 से 7 फिट पानी की चादर चल रही है। वही टापू में मंदिर पुजारी, होटलकर्मी सहित करीब 20 लोग मौजूद है जो सुरक्षित है।

IMG-20220811-WA0032

इधर श्रावण मास के चलते धाम पर दर्शन व पूजा करने आये श्रद्धालुओं ने धाम के बाहर ही नदी किनारे पूजा अर्चना की। वही पुलिस व प्रशासन भी बारिश के चलते अलर्ट है। पुलिस विभाग की ओर से तीनों पुलों से पहले पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। ताकि कोई भी व्यक्ति उन पुलों से गुजर नही सके। वही प्रशासन ने लोगो से बहते हुए पानी मे से वाहन व पैदल नही निकलने की भी अपील की है।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV