श्री बेणेश्वरधाम स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महत्तसोव को लेकर 1 सितंबर को धाम पर होगा भूमि पूजन

On

साबला/आसपुर | सोम माही व जाखम सरिताओं के संगम स्थल बेणेश्वरधाम पर श्री राधाकृष्ण मंदिर के स्वर्ण शिखर व 1008 कुंडीय विष्णुयाग प्रतिष्ठा महत्तसोव को लेकर भूमि पूजन 1 सितंबर को शुभ मुहूर्त में धाम होगा। इस भव्य व विशाल धार्मिक आयोजन में 36 कोमो की सामाजिक समरता का संदेश न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपितु विश्व मानचित्र पर सफ़ल हो,को लेकर रविवार को बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महन्त अच्युतानंद महाराज के सानिध्य व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र जीत मालवीया के मुख्य आतिथ्य में सर्व समाज की बैठक हरिमंदिर में सम्पन हुई।

द्फ्गफ्ज

बैठक में उपस्थित सर्व समाज के लोगो के साथ मावभक्तो को 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रस्तावित स्वर्ण शिखर व 1008 कुंडीय अति विष्णुयाग महायज्ञ को सुनियोजित व सफल बनाने के लिए अलग अलग शाखाओं की 28 समितियों का गठन व दायित्वों पर चर्चा कर दायित्वों से रूबरू कराया। वही किसी भी कार्य मे दक्ष व पारगंत लोगो के नाम जोड़ने पर चर्चा की। वही समाज के लोगो से प्रस्ताव भी मांगे। द्वापर युग के राजसूर्यज्ञ के समक्ष बेठक में वक्ताओं ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति व धर्म प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करे। ओर अपनी सामर्थ्य अनुसार बेणेश्वरधाम पर होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन में दान कर पुण्य का लाभ ले ओर भावी जीवन की धर्म के नाम एफडी जमा करे। साथ ही बताया कि इस भव्य आयोजन में नैतिक जिम्मेदार के साथ कर्म निष्ठा से निर्वहन करे चाहे समितियों में नाम रहे या नही रहे। हम सबका नैतिक दायित्व है कि स्वविवेक व सच्चे मन से अपनी जिम्मेदारी से करे। जैसे सेतु बांध में गिलहरी ने किया। शंकराचार्य पीठ निमंत्रण पर चर्चा इस धार्मिक आयोजन में देश की महामहिम राष्ट्र्पति द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय स्तर के बड़े राजनेताओं के साथ शंकराचार्य पीठ के महंत के साथ साधु संत, मठाधीस को आमंत्रित करे ताकि इस पुण्य भूमि पर आमभक्त को उनके प्रवचनों का लाभ मिले। समय कम कार्य की अधिकता अधिक, रात दिन जुटे बैठक को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री महेंद्र जीत मालवीया ने कहा कि धाम पर प्रतिष्ठा को 1 सितंबर को भूमि पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम की चहल पहल शरू हो जाएगी। समय कम है, कम समय मे 1008 कुंडीय यज्ञ में यजमानों को लेकर गांव गांव तक बेठक जिम्मेदारी सोपे।

फ्स्द्फग्ध

इस कार्य को लेकर सर्व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति स्व विवेक होकर अग्रसर होकर समाज का नेतृत्व भी करे। वही भगवान निष्कलंक की नवरात्रि पर्व पर जयपुर से वागड तक की शोभायात्रा भी प्रस्तावित है जिसमे मंत्री ने कहा कि मैं खुद एक सप्ताह तक साथ मे रहूंगा।, ऐतिहासिक होगा ओर इतिहास भी लिखा जायेगा, आने वाली पीढ़िया पुस्तकों में पढेंगी वही मंन्त्री ने कहा धाम यह विशाल धार्मिक आयोजन ऐतिहासिक होगा, इतिहास लिखा जाएगा ओर आने वाली पीढ़ी पुस्तकों में पढ़ेगी। हमारे जीवन मे यह अंतिम व भव्य कार्यक्रम है। ऐसे धर्म कार्य मे खुले हाथ से दान दे। यज्ञ के माध्यम से वर्तमान के साथ सात पीढ़ीया तर जाती है बैठक के अंत मे बेणेश्वरधाम के पीठाधीश्वर अच्युतानंद महाराज ने कहा कि विष्णुयाग महायज्ञ न केवल रास्ट्र सम्पूर्ण विश्व शांति व कल्याण के लिए किया जा रहा। आप ओर हम ईश्वर के निमित मात्र है। इस धार्मिक आयोजन का फल हमारी वर्तमान पीढ़ी के साथ आने1 वाली सात पीढ़ी तर जाएगी। हम धर्म का प्रचार प्रसार करे। बेठक में राजेन्द्र ,टीआर जोशी,रामलाल महाराज, भूपेंद्र पण्ड्या, बलवंत सिंह वालाई, आजाद भाई,प्रिंस पटेल,केशव भाई पीठ, नानूभाई ,किशोर भाई गुजरात, अरूण भट्ट, जयंतीलाल साद,दलजी भाई, बालुभाई,नानू भाई पटेल, अजय पटेल, जयशंकर पण्ड्या,राजेन्द्र पांचल,कान्ति किकोड, कपिल बनोत सहित राज्य सहित गुजरात, मध्यप्रदेश के मावभक्त मौजूद रहे। संचालन कीर्ति भट्ट ने किया।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV