दो बेटो की आत्महत्या का गम सह नहीं पाई माँ, पति के जाने के बाद घर में फांसी लगाकर की खुद ने भी की आत्महत्या 

On

 बिछीवाडा | डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र के बौखला फला बरी गाँव में एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | पिछले तीन माह में महिला के दो बेटो ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी | उसी गम के चलते महिला ने अपनी जान दे दी | महिला का पति बाल कटवाने के लिए गया हुआ था | पीछे से महिला ने घटना को अंजाम दिया | पुलिस ने बिछीवाडा अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया है | वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है | 

डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाने के थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया की बिछीवाडा थाना क्षेत्र के बौखला फला बरी गाँव निवासी प्रकाश विहात व उसकी पत्नी हकरी विहात अकेले रहते थे | प्रकाश विहात के 13 साल के लडके अनिल विहात ने करीब 3 माह पहले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | वही इसके बाद करीब एक माह पहले प्रकाश के बड़े बेटे अजय ने भी अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | दोनों बेटो की मौत के बाद प्रकाश की पत्नी हकरी विहात सदमे में चल रही थी | हकरी ने अपने पति से कई बार कहा था की उसके दो बेटे चले गए है और अब वह जी कर क्या करेगी | इधर आज सुबह 11 बजे हकरी का पति प्रकाश बाल कटवाने के लिए घर से बाहर गया था | वही जब प्रकाश वापस लौटा तो देखा की उसकी पत्नी हकरी घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी | पत्नी को फंदे से लटका देख प्रकाश के होश उड़ गए | प्रकाश ने घटना की जानकारी आसपास के लोगो को दी वही बिछीवाडा थाना पुलिस को भी सुचना दी | सुचना पर बिछीवाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर बिछीवाडा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है | इधर पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को मामले की जानकारी दी है | वही पुलिस मामले की जाँच में जुटी है |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV