फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर लडकिया सप्लाई का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा

साबला थाना पुलिस ने दो आरोपी किये गिरफ्तार 
On

आसपुर | डूंगरपुर जिले की साबला थाना पुलिस ने फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर लडकिया सप्लाई का झांसा लोगो से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है | मामले में पुलिस ने बोडीगामा छोटा गाँव में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है | आरोपी फोन के जरिये ऑनलाइन ठगी किया करते थे पुलिस ने आरोपियों के फोन जब्त किये है | वही पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है | 
 जिले के साबला थाने के थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया की मुखबिर के जरिये थाना क्षेत्र के बोडीगामा छोटा गाँव में दो युवको द्वारा फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर लडकिया सप्लाई का झांसा देकर लोगो से ऑनलाइन ठगी करते है | थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया की मुखबिर के जरिये मिली सुचना पर साबला पुलिस की टीम ने बोडीगामा छोटा गाँव में जाकर दबिश दी | इस दौरान पुलिस ने बोडीगामा छोटा गाँव निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र मणिलाल पाटीदार व 23 वर्षीय भरत पुत्र अमरजी पाटीदार को जाकर पकड़ा | वही दोनों युवको के मोबाइल जब्त करते हुए जांच की | उन्होंने बताया की जांच में दोनों युवको के मोबाइल में एडल्ट लडकियों के फोटो मिले | वही वाट्सप नम्बरों में लडकियों की सप्लाई जानकारी व पेमेंट सम्बन्धी जानकारी ली | जिस पर दोनों युवको को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लाये और पूछताछ की | पुलिस पूछताछ में युवको ने बताया की वे लोकेंटो व ओक्लुट वेबसाईट पर एडल्ट लडकियों के फोटो अपलोड करके विज्ञापन देते थे | लोग उन विज्ञापनों पर दिए नम्बरों पर फोन करते थे और दोनों युवक लोगो को लडकिया सप्लाई का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी किया करते थे | पुलिस ने दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV