दिवडा बड़ा ग्राम पंचायत के वांदरवेड गाँव में सागवाडा के पती पत्नी के नाम ज़मीन आवंटन की कलेक्टर से शिकायत 

प्रशासन गांवों के संग शिविर में ज़मीन आवंटन हुआ, पंचायतों में ज़मीन आवंटन के मामलों की जाँच की जाए तो कई चेहरे उजागर होंगे
On

सागवाडा। सागवाडा में कडाणा की भूमि को हड़पने का मामला अभी थमा ही नहीं है कि अब प्रशासन गांवों के संग अभियान में भी ग़लत तरीक़े से ज़मीन आवंटन का मामला सामने आ रहा है।  प्रशासन गांवों के संग शिविर में भी ज़मीन आवंटन को लेकर अनियमितताएं सामने आ रही है। सागवाडा उपखंड की दिवडा बड़ा ग्राम पंचायत से जुड़े वांदरवेड गाँव में सागवाडा  निवासी व्यक्ति और उसकी पत्नी के नाम कथित ज़मीन आवंटित कर देने का मामला सामने आया है। नदी किनारे नीलकंठ मंदिर के पास कथित ज़मीन आवंटन को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर उक्त आवंटन निरस्त करने की माँग की है। 

IMG-20220906-WA0068

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से चलाए गए प्रशासन गांवों के संग अभियान में भूमिहीन व्यक्तियों को ज़मीन आवंटन करने के निर्देश दिए गए थे। इधर, सागवाडा उपखण्ड क्षेत्र में ग्राम पंचायतों और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने इन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ज़मीन आवंटित कर दी हैं। ऐसा ही एक मामला दिवडा बड़ा ग्राम पंचायत के वांदरवेड गाँव में सामने  आया है जहाँ सागवाडा निवासी जगदीश मोची  और उसकी पत्नी के नाम ज़मीन आवंटित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस आवंटन में बड़ा खेल हुआ है और इस आवंटन के पीछे भी बड़े अधिकारियों का हाथ है।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV