रामसोर गाँव में पति- पत्नी की धारदार हथियार से हुई हत्या, घर के अंदर खांट पर लहुलुहान हालत में मिले शव

On

चौरासी | डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के रामसोर गाँव में अज्ञात बदमाशो ने घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी | सुबह पति-पत्नी के शव घर के अंदर खांट पर लहुलुहान हालत में पड़े मिले थे | घटना के बाद क्षेत्र के सनसनी फ़ैल गई है | खुद एसपी राशि डोगरा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है |

ssdfgj

डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया की रामसोर निवासी 50 वर्षीय रामा पुत्र कमजी भगोरा की पहली पत्नी की मौत हो गई थी जिससे उसे 5 लडकिया थी और पांचो लडकियो की शादी हो चुकी है | वही करीब चार साल पहले रामा भगोरा ने आशा से नाता विवाह किया था | रामा व आशा भगोरा अकेले ही अपने घर पर रहते थे | सीमलवाडा पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया की आज सुबह रामा भगोरा का भाई थावरा किसी काम से अपने भाई रामा के घर पर गया और उसे आवाज लगाईं लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया | जिस पर थावरा घर के अंदर गया | इस दौरान थावरा के होश उड़ गए | घर के अन्दर खांट पर रामा व उसकी पत्नी आशा के शव लहुलुहान हालत में पड़े हुए थे | जिस पर थावरा ने मामले की जानकारी परिवार के अन्य लोगो को दी | घटना की जानकारी मिलने पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | वही मामले की सुचना चौरासी थाना पुलिस को भी दी गई |

fgdfgh

सुचना पर चौरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया | वही इसके बाद सीमलवाडा डिप्टी रामेश्वर लाल व एसपी राशि डोगरा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली | इधर एसपी राशि डोगरा के निर्देश पर बांसवाडा से एसएफएल की टीम और उदयपुर से डॉग स्क्वायड की टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया है | वही पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV