जिला कलेक्टर ने चौरासी क्षेत्र के राजकीय अस्पतालों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं व सुविधाओं का लिया जायजा 

On

 चौरासी। डूंगरपुर जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव का पूरा फोकस अभी डूंगरपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकीय सुविधाओं के सुधारने में लगा है | इसी को लेकर कलेक्टर यादव राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे है | इसी के तहत आज डूंगरपुर जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण किया | सबसे पहले कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े सीमलवाडा राजकीय अस्पताल पहुंचे |

IMG_20220917_200150

जहा पर कलेक्टर ने अस्पताल में दिखाने आये और भर्ती मरीजो व उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली | साथ अस्पताल स्टाफ से निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के सम्बन्ध में जानकारी ली और चिरंजीवी योजना में विभिन्न पैकेज का लाभ लेने वाले मरीजो की जानकारी इन्द्राज करने के निर्देश दिए | इधर सीमलवाडा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ़-सफाई का अभाव मिला जिस पर कलेक्टर ने अस्पताल प्रभारी को सफाई व्यवस्थाये सुधारने के निर्देश दिए |

IMG_20220917_200131

इधर इसके बाद कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने गुजरात सीमा से लगते डुका राजकीय अस्पताल व सरथुना राजकीय अस्पताल का भी निरीक्षण किया | इस दौरान दोनों अस्पतालों में निशुल्क जांच योजना में जांच का प्रतिशत कम पाया गया | जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी मरीजो को देते हुए उनका पूरा लाभ देने के निर्देश दिए ताकि सीमावर्ती गाँवों के लोगो का इलाज के लिए गुजरात पलायन रुक सके |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV