गड़ा वाटेश्वर में एक किराना की दुकान में अज्ञात चोरों ने किए हाथ साफ 

On

चौरासी | धंबोला पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम ही नही ले रही है, पिछली चोरियों का अब तक खुलासा नही हुआ लेकिन एक और चोरी का मामला सामने आया है। 
डूंगरपुर सरथूना मुख्य मार्ग पर गड़ा वाटेश्वर में एक किराना की दुकान में बीती रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक  पंकज कुमार पुत्र शिवलाल कलाल निवासी करावाड़ा ने बताया कि दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर बदमाश अंदर घुसे, लगभग एक लाख का सामान जिसमे विमल का बोरा, बीड़ी का कंडिया,  तेल, शैम्पू सहित सामग्री चूरा ले गए।

fdsfg

वहीं गल्ले से 25 हजार की नकदी भी पार कर ली है। सूचना पर धंबोला थाने से एएसआई अशोक कुमार कलाल, जीतमल सहित धंबोला पुलिस जाब्ता, सरपंच जयंती लाल अहारी भी मौके पर पहुंचे। मौका निरीक्षण किया।  चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों की लगातार मामलों से लोगों में आक्रोश फैल रहा है। 

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV