बाइक व स्कूटी की आमने-सामने की हुई टक्कर, हादसे में दो युवको की हुई मौत

On

आसपुर | डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के आसपुर रोड पर मनपुर घाटी में बीती रात एक बाइक व स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई | हादसे में बाइक सवार युवक व स्कूटी सवार गंभीर घायल हो गए | वही डूंगरपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों युवको की मौत हो गई | वही दो घरो के चिराग बुझ जाने से परिवार में मातम का माहोल है |  डूंगरपुर जिले के सदर थाने के थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया की बीती रात वीरपुर नई बस्ती निवासी राहुल पुत्र पप्पू माल अपनी बाइक लेकर डूंगरपुर से अपने गाँव लौट रहा था | इस दौरान डूंगरपुर-आसपुर रोड पर मनपुर घाटी में सामने से आ रही स्कूटी से उसकी बाइक आमने-सामने टकरा गई | हादसे में बाइक सवार राहुल माल व स्कूटी सवार सुलई पगारा निवासी हरिश पुत्र रामलाल कलासुआ दोनों गंभीर घायल हो गए | हादसे के बाद वहा से गुजर रहे लोगो ने मामले की सुचना सदर थाना पुलिस को दी | सुचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची | इस दौरान पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से गंभीर दोनों घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुँचाया | जहा पर डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ ने घायलों का उपचार शुरू किया | लेकिन उपचार के दौरान राहुल व हरीश दोनों की मौत हो गई |

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतको के परिजनों को दी | सुचना पर मृतको के परिजन डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली | इसके बाद पुलिस ने रात को दोनों शवो को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | इधर दोनों शव फिलहाल मोर्चरी में रखे हुए है | वही आज सुबह राहुल के परिजन मोर्चरी आ गए है लेकिन अभी तक हरीश के परिजन मोर्चरी नहीं पहुंचे है | वही दो घरो के चिराग बुझ जाने से दोनों परिवारों में मातम का माहोल है |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV