11वी क्लास की छात्रा ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान, मां और बहन सामान लेने गई थी

On

डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के चंद्रवासा गांव में 11वी क्लास की एक स्टूडेंट ने साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय मां और बहन बाहर गए थे। घटना के बाद विदेश में रोजगाररत पिता भी लोट आए।
बिछीवाड़ा थाने के हेड कांस्टेबल तुलसीराम ने बताया की गौतम पुत्र धुला कटारा निवासी चंद्रवासा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गौतम ने बताया 23 सितंबर को वह अपने छोटे बेटे के घर गया था। बड़ा बेटा शांतिलाल विदेश में रोजगाररत है। शांतिलाल की पत्नी मंजुला और पोती प्रियंका दोनों बाजार में सामान लेने गई थी। घर पर पायल (16) अकेली थी। थोड़ी देर बाद वापस लौटी तो देखा की पायल घर में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। मां - बेटी के चिल्लाने पर बड़े बेटे के घर गए गौतम दौड़कर आए तो देखा की फांसी लगाने से पायल मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव के लोग इकट्ठे हो गए। शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की सूचना विदेश में रोजगाररत पिता शांतिलाल को दी गई। जिस पर वे भी अपने घर लोट आए। वही आज शनिवार को मोर्चरी के बाहर परिजनों की भीड़ इकट्ठी हो गई। गोतम कटारा ने पोती के फांसी लगाने से मौत की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वही उसकी मौत पर किसी तरह के शक के इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV