भाजपा नगर मंडल सागवाड़ा ने मनाया कमलोत्सव

कार्यकर्ताओ ने पंडित जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
On

सागवाड़ा | भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सागवाड़ा ने जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106 वी जन्म जयंती को कमलोत्सव के रूप में मनाया | नगर के सभी 6 शक्ति केंद्रों के माध्यम से संगठन द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारियों एवं वक्ताओं का चयन कर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पड़ने वाले बूथों पर जाकर वक्ताओं ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला | राज्य सरकार की विफलता पर कड़ा प्रहार करते हुए एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियो को गिनाते हुए आम जनमानस तक पहुचाने का संकल्प दिलवाया |
कार्यक्रम प्रभारी नानालाल दर्जी ने  बताया कि बिरला मंदिर शक्ति केंद्र पर मंगलेश वाडेल ने वक्ता के रूप में  अपनी भूमिका का निर्वहन किया | मांडवी चौक शक्ति केंद्र के बुथो पर वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष हरीश सोमपुरा ,गामोठवाड़ा शक्ति केंद्र पर वक्ता के रूप में यशवंत गवारिया एवं दिलीप मोड़ पटेल एवं पुनर्वास कॉलोनी शक्ति केंद्र पर वक्ता के रूप में मुकेश तिवारी एवं इंदिरा कॉलोनी शक्ति केंद्र पर पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने एवं बोहरावाड़ी शक्ति केंद्र के बूथों पर जिला मंत्री आशा पाटीदार ने  अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुचाने की प्रतिबद्धता दोहराई | 
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल से नगर महामंत्री नीरज पंचाल, महामंत्री मांगीलाल डामोर,नगर उपाध्यक्ष किशोर सेवक,नगर उपाध्यक्ष अश्विन जैन,पार्षद संजय जैन,रेखा कटारा, विपुल पंचाल, दशरथ खटिक,भुपेश पंवार,मनोज कंसारा,यशवंत गवारिया,दिलीप मोड़ पटेल,दामोदर गोगरोत,रामचंद्र जोशी,धूलजी यादव,कचरू यादव,नरेंद्र जोशी,राधाकृष्ण टेलर,बदामीलाल अहारी,विजय डामोर,लाला परमार,राजेश सोमपुरा,शैलेश कंसारा,वासुदेव अहारी, चंद्रशेखर अहारी,हीरालाल भागरिया,नाना डामोर,बालकृष्ण पाटीदार,आशा पाटीदार,प्रेमजी पाटीदार,नाथूलाल पाटीदार ,गणेश पाटीदार,संतोष भोई,कुतुबुद्दीन कोठी सहित भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो ने अपने अपने बूथों पर जाकर कमलोत्सव मनाया |
इससे पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं  पूर्व पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरकारी चिकित्सालय सागवाड़ा के ढाले पर स्थित पंडित जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रदांजलि अर्पित करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए |
इस अवसर पर नगर महामंत्री नीरज पंचाल, नगर महामंत्री मनोज कंसारा उपाध्यक्ष अश्विन जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला,व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक नरेंद्र  गोवाड़िया ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री यशवंत गवारिया,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिलीप मोड़ पटेल,बूथ अध्यक्ष राधाकृष्ण टेलर,अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष जगदीश मोची सहित भाजपा के कई पदाधिकारियो ने पंडित जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV