राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक, लक्ष्मण मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ का हुआ आगाज, 6 खेलो में 898 खिलाड़ी दिखाएँगे अपना दमखम

On

डूंगरपुर | जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के तीसरे चरण के तहत शहर के लक्ष्मण मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ | राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव व विधायक गणेश घोघरा ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया | जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 6 खेलो में 82 टीम भाग ले रही है | जिसमे 382 महिला खिलाडी सहित कुल 898 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाएँगे |

फ्स्दग्ज

पंचायत और पंचायत समिति स्तर के बाद अब जिला स्तर पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक का आज से शुरुआत हुई | लक्ष्मण मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव रहे वही समारोह में डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, चौरासी विधायक राजकुमार रोत, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति अमृत कलासुआ और कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव भी मौजूद रहे |

अफ्फह्फ्ज्क

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के तहत जिला स्तर पर कबड्डी, टेनिस बोल क्रिकेट, वॉलीबाल, शूटिंग वॉलीबाल, हॉकी और खो-खो कुल 6 खेलो के लिए महिला व पुरुषो की 82 टीम भाग ले रही है | इन खेलो में 382 महिला खिलाडी सहित 898 खिलाड़ी अपना-अपना दम-खम दिखायेंगे | इधर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव ने संबोधित किया | अपने संबोधन में राज्यमंत्री यादव ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रो में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेलो का उत्सव राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक आयोजित किये जा रहे है |

फ्स्द्गक्स्फ्ग

पंचायत व ब्लाक स्तर पर हुई प्रतियोगिताओ में जीतने वाले खिलाड़ी व टीम आज जिला स्तर पर खेलने जा रहे है | वही जो टीम व खिलाडी जिला स्तर पर विजयी रहेंगे वे आगे राज्य स्तर पर खेलने जायेंगे | उन्होंने कहा की खेलो का जीवन में बड़ा महत्व है | खेलो से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है | इधर इस मौके पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने अपने संबोधन में कहा की राज्य सरकार खेल व खिलाडियों के विकास के लिए कटिबद्ध है |

फ्स्दफ्ग्स्घ

सरकार ने सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटे को शामिल करने के साथ पदक जीतने वाले खिलाडियों को नगद राशि के ईनाम की भी व्यवस्था की है | ऐसे में उन्होंने खिलाडियों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन का आव्हान किया | वही समारोह को विधायक राजकुमार रोत, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने भी संबोधित किया |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV