आसपुर मे मातृशक्ति सम्मेलन हुआ आयोजित

बच्चों में बोए संस्कारवान के बीज, मां बालक की प्रथम गुरु- शर्मा    
On

आसपुर। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुर में बुधवार को मातृशक्ति सम्मेलन गिरिराज अहाड़ा की अध्यक्षता में हुआ।  मुख्य अतिथि प्रान्त शिशु वाटिका प्रमुख अनिता सेन थी। अतिथियो ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। स्वागत उद्धबोधन संस्थाप्रधान गजेन्द्रसिंह चूंडावत ने दिया।  कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी वही महिलाओ की प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

IMG_20221123_214251

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिशु वाटिका प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा ने मातृशक्ति   को सम्बोधित करते हुए कहा कि बालक की प्रथम गुरु मां होती है। बालको में अच्छे संस्कार घर से ही मिलते है। बालकों को संस्कारवान बनाए। शर्मा ने आगे कहा बच्चो को प्लास्टिक के टिफिन में भोजन नहीं देने का आह्वान किया। आगे कहा कि बालक का शरीर अच्छा है प्राण अच्छा होगा प्राण अच्छा होगा तो बुद्धि भी अच्छी होगी। कार्यक्रम में कक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भामाशाह लक्ष्मणसिंह द्वारा  पारितोषिक देकर अभिनन्दन किया गया।  इस अवसर पर प्रकाश मीणा, गोतमसिंह, अमृतलाल मीणा, विनोद वैष्णव, नवीनचंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी। संचालन लता कुंवर चौहान ने किया आभार जगदीश  मेहता ने जताया।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV