|| नहीं माने बागी || बरजोड के निवास से बैरंग लौटे कांग्रेस के बड़े नेता, बरजोड ने दिया त्यागपत्र

On

चौरासी | विधानसभा में चुनावी माहौल की गर्माहट दिखाई दे रही है। ऐसा इसलिए है कि विधानसभा चुनाव में चौरासी से कोंग्रेस के महेन्द्र बरजोड़ ने टिकट के लिए दावेदारी जताई थी। लेकिन पार्टी के आलाकमान ने बरजोड़ को टिकट नहीं देते हुए पूर्व सांसद ताराचंद भागोरा पर विश्वास जताया। इससे नाराज बरजोड़ ने निर्दलीय से नामांकन दाखिल कर दिया।

वही कांग्रेस में बाग़ियों को मनाने की दौर शुरू हो गया है। बुधवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र से बाग़ी खड़े हुए कांग्रेस के महेंद्र बरजोड  को मनाने का प्रयास किया गया। यहाँ कांग्रेस के बड़े नेताओं को मायूसी हाथ लगी। मंत्री महेंद्र मालवीय, दिनेश खोडनिया और कांग्रेस प्रत्याशी ताराचन्द भगोरा के साथ नेता बरजोड के निवास पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बरजोड को इन नेताओं ने सांसद का चुनाव लड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन बरजोड नही माने।

बरजोड ने पीसीसी अध्यक्ष को भेजा कांग्रेस से त्यागपत्र

वही कांग्रेस के बड़े नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी व कांग्रेस से बागी हुए महेंद्र बरजोड को मनाने का प्रयास करने बाद बरजोड ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को कांग्रेस से अपना त्यागपत्र सौप दिया है। त्यागपत्र में बरजोड ने लिखा है कि मैने लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूती से काम किया है, और पार्टी के प्यार और सम्मान से मेरा पेट भर गया है और आगे मुझे पार्टी के द्वारा दिए जाने वाले सम्मान को सहने की क्षमता नहीं है । मै प्रदेश महा सचिव पद से त्याग देता हु और मेरा त्यागपत्र स्विकार करे। वही चौरासी में बरजोड द्वारा कांग्रेस को त्यागपत्र देने के बाद चुनावो में कही ना कही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है

Advertisement

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV