निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन लोग घायल

On

डूंगरपुरll जिले के सदर थाना क्षेत्र के डूंगरपुर-आसपुर मार्ग पर मनपुर घाटी में आज एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई | हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हुए है | पुलिस के अनुसार डूंगरपुर से यात्रियों को लेकर एक निजी बस आसपुर जा रही थी | इस दौरान डूंगरपुर-आसपुर मार्ग पर मनपुर घाटी में बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई |

हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए | सुचना पर डूंगरपुर डिप्टी मनोज सामरिया व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को पुलिस की गाडियों से जिला अस्पताल पहुँचाया जहा पर घायलों का उपचार किया जा रहा है | इधर हादसे के बाद कुछ समय के लिए डूंगरपुर-आसपुर मार्ग अवरुद्ध रहा और पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को सड़क किनारे करते हुए मार्ग को पुनः सुचारू करवाया |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV