धंबोला कस्बे में गणेश प्रतिमाओं को बड़े हर्षोल्लास के साथ किया विसर्जित

On

सीमलवाड़ा।। गणेश महोत्सव का समापन भादरवी चौदस को हुआ। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का जलाशयों में विसर्जन किया। वही धंबोला कस्बे में दिनभर वातावरण भक्तिमय बना रहा। धंबोला कस्बे के श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली, जिसके बाद खेम सागर तालाब में शुभ मुहूर्त में बड़े उत्साह के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया।  इस मौके पर श्रद्धालुओं ने एक दो तीन चार गणपति बप्पा जय जय कार, गणपति बप्पा अगले साल जल्दी आना समेत जय जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। उल्लेखनीय है की श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं को अपने घरों में स्थापित कर 10 दिनों तक विशेष पूजा अर्चना की थी। प्रतिमाओं का विसर्जन से पूर्व महा आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। वही गणपति बप्पा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV