डूंगरपुर के स्थापना दिवस पर 4 नवम्बर को होगा वागड़ महोत्सव का आगाज, रंगारंग कार्यक्रमों की रहेगी धूम, कार्यवाहक कलेक्टर ने ली बैठक 

On

डूंगरपुर | जिले में 4 नवम्बर को डूंगरपुर जिले का स्थापना दिवस मनाया जायेगा | स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से 4 नवम्बर से वागड़ महोत्सव का आगाज होगा | तीन दिवसीय महोत्सव में प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे | इधर वागड़ महोत्सव को लेकर कार्यवाहक कलेक्टर ने बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए | 

अस्फ्गस्द्फ्ह

डूंगरपुर जिले के स्थापना दिवस पर 4 नवम्बर से तीन दिवसीय वागड़ महोत्सव का आगाज होगा | इधर वागड़ महोत्सव से पूर्व कार्यवाहक कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने जिला परिषद सभागार में अधिकारियो की बैठक ली | बैठक में पर्यटन विभाग, नगरपरिषद सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे | बैठक में पर्यटन अधिकारी अनिल तलवाडी ने बताया की 4 नवम्बर को डूंगरपुर जिला स्थापना दिवस है | इसके उपलक्ष्य में डूंगरपुर जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग को ओर से वागड़ महोत्सव बनाया जायेगा | उन्होंने बताया की तीनो तक चल चलने वाले वागड़ महोत्सव में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे | उन्होंने बताया की वागड़ महोत्सव के पहले दिन 4 नवम्बर को सुबह शहर के लक्ष्मण मैदान में रस्साकशी, मटका दौड़ और कुर्सी दौड़ के साथ प्रदर्शनी लगाई जायेगी | वही शाम को शहर में शोभायात्रा निकालने के बाद शहर की गेप सागर झील में दीपदान व आतिश बाजी की जायेगी |

फ्स्फ्ध

इधर रात को लक्ष्मण मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे |  पर्यटन अधिकारी अनिल तलवाडी ने बताया की 5 नवम्बर को दूसरे दिन सुबह लक्ष्मण मैदान के श्यामा प्रसाद मुखर्जी होल में मेहँदी , रंगोली और साफा बाँधने की प्रतियोगिता आयोजित होगी | वही रात को लक्ष्मण मैदान में ही इंडिया गोट टेलनट्स सीजन 9 के फेम प्रवीण प्रजापत की ओर से भवाई नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी और स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे | इसके साथ ही देवसोमनाथ में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा | वही तीसरे दिन 6 नवम्बर को सागवाडा में खेलकूद प्रतियोगिता, दीपोत्सव और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा | इधर बैठक में कार्यवाहक कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को वागड़ महोत्सव के तहत अपनी-अपनी तैयारिया पूर्ण करने के निर्देश के साथ स्थानीय लोगो की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV