केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रहे आसपुर दौरे पर, बेणेश्वर में यज्ञशाला के भूमि पूजन में लिया भाग

मीडिया से कहा जालोर प्रकरण की होनी चाहिए सीबीआई जांच 
On

आसपुर | केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरुवार को डूंगरपुर जिले के आसपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे | इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने बेणेश्वर धाम पर राधा-कृष्ण मंदिर की स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 1008 कुण्डीय यज्ञशाला की भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया | वही मीडिया से रूबरू होते हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा की राज्य सरकार को जालोर में दलित छात्र की हत्या मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए | 

hdias

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बेणेश्वर धाम पर यज्ञशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज अपने एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर जिले के आसपुर पहुंचे | आसपुर पहुँचने पर आसपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा सहित अन्य भाजपा नेताओं व राजपूत समाज के लोगो ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत किया | इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने आसपुर के प्रताप चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | इधर इस दौरान मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए जालोर में दलित छात्र की हत्या की घटना की निंदा की और कहा की राज्य सरकार की पुरे मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए |

klmngvksd

इधर इसके बाद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आसपुर से बेणेश्वर धाम पहुंचे | जहा पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने बेणेश्वर में नवम्बर माह में होने वाले राधा कृष्ण मंदिर के स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 1008 कुण्डीय यज्ञशाला की भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया | इस मौके पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया, बांसवाडा-डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा और बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज भी मौजूद रहे |

fhjgh

 बेणेश्वर धाम से क्या बोले केन्द्रीय मंत्री शेखावत ? देखिये पूरा विडियो

केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ अन्य अतिथियों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञशाला का भूमि पूजन किया वही कार्यक्रम को लेकर ध्वजारोहण भी किया | इसके बाद एक सभा का भी आयोजन हुआ | इस दौरान अतिथियो ने नवम्बर माह में होने वाले महोत्सव को तन,मन और धन से सफल बनाने का आव्हान किया |

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket