भाई की शादी में कुवैत से घर आए 5 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अश्लील वीडियो बनाकर किया था वायरल

On

सागवाड़ा। सागवाड़ा थाना पुलिस ने एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक 3 साल बाद अपने भाई की शादी में शामिल होने आया था और पुलिस को पता लगते ही बांसवाड़ा के मोटा गांव से उसे दबोच लिया। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। 
सागवाड़ा थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया की 14 फरवरी 2020 को एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमे पीड़िता ने आरोपी ललित (32) पुत्र मांगीलाल लबाना निवासी मोटा टांडा पुलिस थाना मोटा गांव जिला बांसवाड़ा के खिलाफ उसके अश्लील फोटो सोश्यल मीडिया ग्रुप में वायरल कर अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद से आरोपी ललित लबाना कुवैत रोजगार के लिए चला गया था, जबकि पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले में पुलिस आरोपी ललित लबाना के कुवैत से आने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता लगा की ललित के सगे भाई की शादी है। उसमे शामिल होने 28 नवंबर को वह कुवैत से घर आ रहा है। इस पर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह के साथ चितरी थानाधिकारी गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह और प्रभुलाल की टीम ने उसके घर के आसपास निगरानी रखना शुरू कर दिया। आरोपी ललित जैसे ही घर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई। थानाधिकारी ने बताया की आरोपी ललित लबाना 2 साल 10महीने से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही।है।

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV