10वीं के छात्र की मौत का मामला, सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

On

बाँसवाड़ा। पाटन थाना क्षेत्र के छोटी सरवा में 10वीं कक्षा के छात्र की मौत का मामला शाम के समय तूल पकड़ लिया। यहां परिवार ने शव को सड़क पर रखकर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। लड़की वालों की ही तरह लड़के वालों ने प्रदर्शन करते हुए लड़की पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस दौरान पहले की तरह दो पक्षों के बीच भांजगड़ा (विवाद का सुलटारा) नहीं हुआ। थाना पुलिस की समझाइश के बाद पुलिस ने शव उठा लिया। वहीं देर शाम शव का अंतिम संस्कार भी किया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में एकदम से अशांति बढ़ गई। यहां लोगों को समझाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

इससे पहले गुरुवार रात को उपचार के दौरान छोटी सरवा निवासी उदयसिंह की महात्मा गांधी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। दोपहर बाद पुलिस ने मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा था। परिवार शव लेकर घर पहुंचते इससे पहले भीड़ में कुछ लोगों ने परिवार को भड़का दिया। इसके बाद परिवार ने शव को सड़क पर ही रख दिया। कुछ देर के प्रदर्शन के बाद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई के मिले आश्वासन पर परिवार मान भी गया।

 थोड़ी देर रही अशांति

पाटन थानाधिकारी हरिशंकर कटारा ने बताया कि लड़के की मौत से आक्रोशित परिवार ने घर से कुछ दूरी पर शव रख प्रदर्शन किया था। पुलिस के समझाने पर परिवार मान गया और अंतिम संस्कार किया।

ये था मामला

 बुधवार को नलवई गांव के कुएं में 10वीं की छात्रा का शव मिला था। तब मृतका आरती के परिवार ने सड़क पर शव रख प्रदर्शन किया था। इसके बाद देानों पक्षों में मौताणा तय हुआ, जो चार लाख करीब का था। लड़की के मरने और परिवार पर आर्थिक संकट देख लड़के ने भी जहर पी लिया। गुरुवार शाम को उसे बाजना से बांसवाड़ा के लिए शिफ्ट किया गया। तभी रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

 कंटेंट : भास्कर

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV