स्वतंत्रता सेनानी स्व.जगन्नाथ पंड्या की 32वी पुण्यतिथि

माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
On

सागवाड़ा || स्वतंत्रता सेनानी स्व.जगन्नाथ पंड्या की 32वी पुण्यतिथि पर ग्रामवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी | निकटवर्ती गाँव भीलूडा में स्वतंत्रता सेनानी स्व.जगन्नाथ पंड्या की 32वी पुण्यतिथि ग्रामीणों ने मनाई | पुण्यतिथि पर सेलोता मोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |इस अवसर पर स्वतंत्रता आन्दोलन में उनकी सक्रीय भागीदारी एवं गाव के विकास में उनके योगदान को याद किया गया | वही ग्रामीणों ने स्व.जगन्नाथ पंड्या के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताये गए पदचिन्हों पर चलने की बात कही | वही ईस अवसर पर स्व.जगन्नाथ पंड्या द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो को याद किया गया |

WhatsApp Image 2022-04-07 at 12.21.33 PM

इस दौरान सरपंच प्रवीण डामोर, पूर्व उपप्रधान नरेन्द्र पंड्या, पूर्व सरपंच जवाहर भाटिया, भारत विकास परिषद के तुलजाशंकर, लोकेश भट्ट, सुनील भट्ट, राजेश भट्ट, नरेन्द्र पंड्या, मानशंकर भट्ट, रजनीश पंचाल, भोगीलाल सुथार, धर्मेन्द्र जैन, प्रमोद मेहता, अनिता पंड्या, राज रेबाडी, सुनील पंडया, सुनील सोनी, सुभाष भट्ट, अमृतलाल पंचाल, विधानिकेतन प्राचार्य दिनेश व्यास, गोरीशंकर पंडया, दीनबंधु पंडया, सुरेश पंडया, महेश पंडया, कान्तादेवी भट्ट, मंगला पंड्या, कन्हैयालाल पंचाल, नटवरलाल पंचाल, रवि जैन, अमृतलाल पंचाल, निखिल पंड्या सहित कई जनप्रतिनिधि ग्रामवासी मौजूद रहे | 

 

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV