सागवाड़ा में सरकार के खिलाफ  बेरोजगार युवाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बेरोजगार युवाओं ने बेरोज़गारी भत्ता देने की की मांग
On

सागवाड़ा | डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के आव्हान पर भाजपा युवा मोर्चा डूंगरपुर जिला अध्यक्ष कल्पेश भारती के निर्देशन में सागवाड़ा भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रियंक भासरिया के नेतृत्व में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनिमियता और बेरोज़गारी भत्ता की मांग को लेकर गामोठवाडा में शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध किया। हस्ताक्षर अभियान के तहत सागवाड़ा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओ ने हस्ताक्षर कर राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2022-04-23 at 12.51.17 PM

इस दौरान पार्षद मनोज कंसारा ने बताया कि प्रदेश के युवाओं के साथ में वर्तमान सरकार कांग्रेस की सरकार जो छलावा किया है, उसके विरोध में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।  प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने युवाओं के साथ घोर अन्याय किया है, युवाओं ने दिन-रात एक करके पढ़ाई की है और साथ में बच्चो के परिवार के लोगों ने अपने गहने गिरवी रख कर के बच्चों को पढ़ाया है। उन बच्चों के साथ सरकार ने जो छलावा करते हुए रिट परीक्षा में जो मिलीभगत की है वो बहुत ही निंदनीय है। सरकार ने 3-4 वर्षो पूर्व में जो घोषणा की थी कि प्रदेश में कोई भी युवा अब बेरोजगार नहीं रहेगा। लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं के लिए जो भी घोषणा की गई है वो उट के मुह में जीरा साबित हुई है। साथ ही कंसारा ने कहा कि सरकार द्वारा इन युवाओ की मांगो पर विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में राजस्थान सरकार के खिलाफ रोष अधिक बढेगा और सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

WhatsApp Image 2022-04-23 at 3.09.57 PM

वही सागवाड़ा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रियंक भासरिया ने बताया कि रिट भर्ती परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी भत्ते को लेकर कांग्रेस सरकार जो कुठाराघात किया है। उसके विरोध समस्त बेरोजगारों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इस अभियान में अधिक से अधिक युवा हस्ताक्षर करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश किया है।

WhatsApp Image 2022-04-23 at 3.09.54 PM

इस अवसर पर अभियान प्रभारी सुरेन्द्र रावल, पार्षद मनोज कंसारा, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पंड्या, महामंत्री जुगल पंवार, उपाध्यक्ष जस्निल जैन, दीपेश परमार, अक्षय खटीक, नगर मंत्री लक्ष्य पंचाल, लोकेश ननोमा, रितिक खटीक, गीतांश भट्ट, करण भोई सहित कई बेरोजगार युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV