5 बच्चो के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने अवैध संबंधो के संदेह पर पत्नी व उसके प्रेमी पर षड्यंत्र रचकर लगाया हत्या का आरोप

On

चौरासी।। जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के देवगाँव में 5 बच्चो के पिता ने अपने घर में फांसी का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली | इधर मृतक के परिजनों ने अवैध संबंधो का संदेह जताते हुए मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर षड्यंत्र रचकर हत्या का आरोप लगाया है | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है | वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |  जिले के धम्बोला थाने के थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया की देवगाँव निवासी रमेश पिता हालिया कटारा घर पर अपने 3 बच्चो के साथ अकेला था वही उसकी पत्नी काली कटारा अपने दो बच्चो के साथ अपने पीहर गई हुई थी | रमेश कटारा अपने घर के अन्दर था वही उसके तीन बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे | इधर घर के अन्दर रमेश कटारा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | जब बच्चे घर के अंदर गए तो अपने पिता को फंदे से लटका देखा | जिस पर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे |

IMG_20220528_201326

जिस पर रमेश के आसपास के लोग बच्चो के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और फंदे लटका हुआ शव देखा | वही इसके बाद लोगो ने मामले की सुचना स्थानीय सरपंच व धम्बोला थाना पुलिस को दी | सुचना पर धम्बोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा | इस दौरान मृतक के परिजनों ने रमेश की पत्नी का गाँव के ही भरत पिता जीवा के साथ अवैध सम्बन्ध होने का अंदेशा जताते हुए दोनों ने षड्यंत्र रचकर रमेश को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाया | जिस पर पुलिस ने शव को सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया | वही पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया | वही परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV