गौ रक्षक दल द्वारा लंपी वायरस से गोवंश को बचाने की मुहीम तेज, गोवंश को आयुर्वेदिक औषधिय लड्डु व वैक्सीनेशन किया

On

पूंजपुर। डूंगरपुर सहित प्रदेशभर के मवेशियों में स्किन रोग लंपी वायरस ने आतंक मचा रखा है। जिससे प्रदेशभर में लम्पि वायरस से पीड़ित कई गौवंश जान गवा चुके है। वही डूंगरपुर जिले के पूंजपुर में गौ रक्षक दल के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में लंपी वायरस से पीड़ित गौ माताओ के लिए आयुर्वेदिक औषधिय लड्डु बनाकर खिलाया जा रहा है जिसमे गौ रक्षक दल को अन्य सामाजिक संगठनो व ग्राम पंचायत पूंजपुर के सरपंच दिनेश रावत द्वारा जन सहयोग से पुरुषार्थ किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2022-09-18 at 8.04.23 PM (1)

गौ रक्षक दल ने पूंजपुर में अब तक 80 से 90 गोवंश का टीकाकरण करवा दिया है। गोवंश के टीकाकरण के दौरान डॉ. घनश्याम कोली सहित टीम ने दिन रात कार्य करते हुए टीकाकरण किया गया। साथ ही गौ रक्षक दल द्वारा आयुर्वेदिक लड्डू बनाकर सभी गोवंश को खिलाया जा रहा है पूंजपुर, बड़ौदा, नलवा, काब्जा, लापिया, गटमोड़ी बड़ौदा तक लड्डू खिलाएंगे।

WhatsApp Image 2022-09-18 at 8.04.24 PM

पूंजपुर में गौ रक्षक दल के सदस्यों में संजय भोई, हर्ष पंड्या, भरत प्रजापत, गणेश प्रजापत, महेंद्र प्रजापत, हिमेश प्रजापत, यशवंत प्रजापत, निखिल बुनकर, जय पाटीदार, हर्ष शर्मा, नवीन शर्मा, दीपक पाटीदार, गुलशन रावल,  धर्मेंद्र सिंह राठौड़ सहित ग्रामीणों के सहयोग से पीड़ित गायों का उपचार किया गया। 

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV