सागवाड़ा | श्री कान्हडदास धाम बडा रामद्वारा में 26 सितम्बर से अखंड राम धुन प्रारंभ होगी। शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 सितंबर सुबह 10 बजे रामद्वारा में चतुर्मासरत शाहपुरा धाम के संत केवलराम महाराज के सानिध्य में राम धुन की शुरुआत होगी। रामधन का समापन 5 अक्टूबर सुबह 5 बजे होगा। रामद्वारा सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर वाड़ेल ने एक घंटा रामधुन के लिए अपनी सुविधानुसार अपना नाम व मोबाईल नम्बर दर्ज कराने का आह्वान किया।
Advertisement

Comment List