एसीबीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षको की लेटलतीफी जारी, समय पर नही खुला मिला विद्यालय, कारण बताओ नोटिस जारी

On

पूंजपुर। आसपुर ब्लॉक के इंदौड़ा पीईईओ के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलासुओ का कुआं का आसपुर सीबीईओ नवीन प्रकाश जैन ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया मौके पर  शिक्षकों की लेटलतीफी सामने आई।  संस्था प्रधान कांतिलाल रोत सहित दो अध्यापक विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। सीबीईओ  जैन ने बुधवार सुबह 7:30 बजे स्कूल का औचक निरीक्षण किया तो हतप्रभ रह गए। केवल संस्थाप्रधान कांति लाल रोत प्रातः 8 बजे उपस्थित हुए। निरीक्षण के समय एक भी छात्र छात्रा विद्यालय परिसर में उपस्थित नहीं थे। संस्था प्रधान रोत का आगमन 8 बजे विद्यालय में होते ही  छात्र छात्राओं का आगमन हुआ व  साथ ही विद्यालय की गतिविधियों का आरंभ हुआ। तब तक सीबीईओ  विद्यालय द्वार के बाहर अध्यापक व  छात्रों का इंतजार करते रहे। संस्थाप्रधान कांतिलाल रोत ने लेट होने का कारण एमडीएम सामग्री क्रय करने का बताया। अधीनस्थ अध्यापक कमलेश अहारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया। ऑफ लाइन एवं ऑनलाइन अवकाश प्रार्थना पत्र शाला दर्पण पर दर्ज नही किया गया। संस्थाप्रधान ने बताया कि अध्यापक कमलेश अहारी विद्यालय की किसी भी गतिविधियों में सहयोग नही करते है तथा अध्यापन कार्य नही करवाते है। 
सीबीईओ द्वारा कलासुओ का कुँवा नई बस्ती का भी अवलोकन किया गया। अवलोकन दौरान समस्त रिकॉर्ड सुव्यवस्थित पाया गया। संस्थाप्रधान सूर्यवीर सिंह द्वारा शिक्षक दैनंदिनी का संधारण नही किया जा रहा है। एस एम सी रजिस्ट्रेशन, पैन कार्ड व 80 जी का अपडेशन पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया गया। लेटलतीफ शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Advertisement

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV