भाजपा के 14 जिलाध्यक्षों ने की इस्तीफे की पेशकश:विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी

On

जयपुर। राजस्थान में भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व 14 जिलाध्यक्षों और कई मोर्चा-प्रकोष्ठों की छुट्‌टी कर सकता है। बताया जा रहा है कि जो जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उनमें से कई लोगों ने खुद पार्टी नेतृत्व को पद छोड़ने और किसी और को जिलाध्यक्ष का पद सौंपने की पेशकश की है। बीजेपी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व में इस पर चर्चा हो चुकी है। विधानसभा चुनाव-2023 और लोकसभा चुनाव-2024 तक प्रदेश में बीजेपी ऐसी टीम तैयार करना चाहती है, जो सक्रिय रहकर सिर्फ संगठन की जिम्मेदारी निभा सके। सूत्रों के मुताबिक ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो विधानसभा या लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं रखते हों। कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और पहचान हो। राजस्थान प्रदेश बीजेपी ने पार्टी संगठन में भी बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी की है। 15 प्रतिशत तक नए चेहरे संगठन में अलग-अलग मोर्चे, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के साथ ही जिलों की कार्यसमिति में लिए जाएंगे। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी। राजस्थान में मिशन-2023 की तैयारियों में बीजेपी अगले महीने नवंबर से ही जुट जाएगी। 17 दिसंबर को गहलोत सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले सभी संभागों में बूथ सम्मेलन और किसान सम्मेलन भी करने हैं। नवंबर-दिसंबर में बीजेपी मंडल और जिला लेवल पर आंदोलन भी खड़ा करने जा रही है। सभी जिलों और 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रैलियां-प्रदर्शन किए जाएंगे। जयपुर में एक बड़ी रैली और सभा भी इस दौरान करने की तैयारी है। जिसमें 2 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट है। जयपुर के कार्यक्रम में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रित किया जाएगा।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV