नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 2 लाख 40 हजार का लगाया जुर्माना, डूंगरपुर पोक्सो कोर्ट का फैसला 

On

डूंगरपुर । जिले की पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार दिया है | कोर्ट ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है वही दोषी को 2 लाख 40 हजार रुपए के आर्थिक दंड से दण्डित भी किया है | 15 अगस्त 2021 को बिछीवाडा थानें में पीडिता के पिता ने मामला दर्ज करवाया था | 

IMG_20221123_211736

डूंगरपुर जिले के पोक्सो कोर्ट के विशिष्ठ लोक अभियोजक योगेश जोशी ने बताया की मामला बिछीवाडा थाना क्षेत्र का है | उन्होंने बताया की बिछीवाडा थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने 15 अगस्त 2021 को थाने में रिपोर्ट दी थी | रिपोर्ट में बताया था की 4 अगस्त को 2021 को उसकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के लिए निकली थी इस दौरान रामसागडा थाना क्षेत्र के माताजी फला जालुकुआ निवासी कल्पेश पुत्र कांतिलाल उसे रास्ते में मिला | इस दौरान चाक़ू की नोक पर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया |

IMG_20221123_211843

पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की | इस दौरान 26 अगस्त 2021 को पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब किया | इस दौरान पीडिता ने पुलिस को बताया की आरोपी कल्पेश ने अपने घर में उसे रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया | इधर पीडिता के बयान के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आरोपी कल्पेश की तलाश की और उसे गिरफ्तार किया | वही पुलिस ने मामले में अनुसन्धान पूर्ण करते हुए डूंगरपुर पोक्सो कोर्ट में चालान पेश किया | इसी मामले में पोक्सो कोर्ट में आज अंतिम सुनवाई करते हुए आरोपी कल्पेश को दोषी करार दिया | कोर्ट ने दोषी कल्पेश को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई वही दोषी को 2 लाख 40 हजार रुपए के आर्थिक दंड से दण्डित भी किया है | 

Advertisement

Related Posts

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV