डेरा सच्चा सौदा के कई अनुयायी साफ-सफाई में जुटे तो चमका सागवाड़ा, अनुयायिनों ने चंद घंटों में सागवाड़ा को किया साफ-सुथरा

On

सागवाड़ा | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक करने की मंशा से शनिवार को डेरा सच्चा सौदा के कई अनुयायी डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में पहुंचे। जिन्होंने सागवाड़ा शहर सहित तहसील मुख्यालयों पर सफाई अभियान चलाया और चंद घंटों में सागवाड़ा शहर को साफ-सुथरा कर दिया। खास बात यह थी कि यह लोग अपने साथ साफ-सफाई करने के लिए झाडू से लेकर गेती, फावड़े भी साथ लाते है। और किसी संगठन या सरकारी तंत्र की मदद लिए बगेर अपने खाने-पानी की व्यवस्था खुद करते है। और लोगों से एक वादा लेकर जाते है कि जिस तरह उन्होंने सागवाड़ा को साफ-सुथरा एक दिन में कर के दिया है। उसे वे वैसा ही साफ-सुथरा रखेंगे।

sdfsdfsdf

दरअसल डेरा सच्चा सौदा के संत रामरहीम के कई अनुयायी जो हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के है। कई अनुयायी शनिवार सुबह सागवाड़ा पहुंचे। शहरी क्षेत्र को अलग अलग जोन में बांटा और सफाई अभियान शुरू किया। जिसमें 70 साल से वृद्ध से लेकर 12 साल का बच्चा भी शामिल था। कुछ ही घंटों में इन्होंने सागवाड़ा शहर की काया बदल दी। हाइवे से लेकर शहर में इनको जहां भी गंदगी लगी वहां सफाई करते नजर आए।

फ्स्दफ्ग्स्द

परमदीप सिंह ने बताया कि राजस्थान के पूरे प्रदेश में उनकी टीमें शनिवार को सफाई अभियान में जुटी है। उनका कहना है कि विदेशों की तर्ज पर देश भी साफ-सुथरा नजर आए। इसकी मिसाल दी जाए। इसलिए वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने और अपने गुरु से मिली प्रेरणा को साकार करने के लिए इस अभियान से जुड़े है।

 

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV