करवाखास गांव में सुने मकानों को चोरों ने बनाया निशाना

चोरी की बढ़ती घटना को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष
On

आसपुर। आसपुर थाना क्षेत्र के करवा खास गांव में सोमवार रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को लेकर पुलिस की ढीली नकेल को लेकर रोष जताया।

IMG_20230314_212830


प्राप्त जानकारी अनुसार हेमेंद्रपाल सिंह पुत्र विक्रम सिंह शक्तावत के सुने मकान पर बदमाशों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी, तिजोरी पर लगे ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया व घर मे रखे  चांदी के 15 सिक्के व आधा किलो चांदी के जेवरात एवं 17 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। हेमेन्द्रपाल सिंह पशुधन सहायक है जो परिवार सहित आसपुर में रहते है।

IMG-20230314-WA0072

इसी तरह जितेन्द्रसिंह पुत्र शंकरसिंह शक्तावत के मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने 50 हजार की नकदी, सोने की चेन व चांदी के गहने चुरा ले गए। जितेन्द्रसिंह कुवैत में रोजगारत है वहीं इनकी पत्नी बीमार होने के चलते कुछ दिनों से पीहर में बच्चो सहित रह रही है। चोरी की घटना का पता  मंगलवार को  सुबह चला। मकान पर लगे ताले टूटे देखने पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आसपुर थाने से एसआई रामलाल मीणा जाप्ते के साथ घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का जायजा लेकर मौका रिपोर्ट बनाई।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV