किराणा व्यापारी की चाकू गोदकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कर्जे में दिए 15 हजार रुपए मांगने और गिरवी रखी बाइक को लेकर विवाद में हत्या कबूली

On

डूंगरपुर। सरोदा थाना क्षेत्र के गड़ाजुमजी में किराणा व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या के वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी की चाकू गोदकर हत्या के बाद चोरी छिपे खेतों के रास्ते घर भाग गया था। आरोपी ने हत्या की ये वारदात कर्जे के 15 हजार रुपए मांगने और गिरवी एकही बाइक के विवाद को लेकर की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

फ्स्दफ्ग

एसपी कुंदन कवरिया ने बताया कि 19 अप्रैल को कपिल जैन निवासी सरोदा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया की वह गड़ाझुमझी में किराणा दुकान पर जा रहा था। उसी समय एक महिला दौड़ते हुए आई और बताया की  किराणा व्यापारी महेश जैन खून से लथपथ गिरा है।  जिस पर वह तुरंत महेश जैन की दुकान पर गया। महेश अधमरी हालत में पड़ा था। उसे कार से बुचिया अस्पताल लेकर गए। जहा से उसे सागवाड़ा अस्पताल लेकर आए। लेकिन महेश जैन की मौत हो गई थी। महेश के सीने में कई जगह धारदार हथियार से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की। बांसवाड़ा से एफएसएल टीम और उदयपुर डॉग स्क्वॉयड से पुलिस को काफी मदद मिली। सागवाड़ा डीएसपी विक्रम सिंह, सरोदा थानाधिकारी रामेंग पाटीदार, एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम छानबीन में जुटी। इस दौरान पुलिस को कई खास सुराग मिले। पुलिस ने शक के आधार पर भगू (47) पुत्र सुखा कलासुआ निवासी बुचियां छोटा कामजी फला को डिटेन कर पूछताछ की। आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। 

फ्ग्द्फग्फ़

कर्जे के पैसे मांगने के कुछ देर बाद दुकान पर जाकर मार डाला

आरोपी भगू कलासुआ और उसका परिवार जब भी पैसों की जरूरत होती तब वह व्यापारी महेश जैन से मदद लेने जाता। भगू के पिता के समय से व्यापारी से उनका लेनदेन था। वर्ष 2022 में भगू को अपने काम के लिए 15 हजार रुपए की जरूरत पड़ी। जिस पर वह व्यापारी महेश जैन के पास गया। 15 हजार रुपए उससे 3 पर्सेंट ब्याज पर कर्ज पर लिया। इसके बाद व्यापारी महेश जैन बार बार उससे कर्जे में दिए रुपए मांगने लगा। रुपए नही देने पर उसने उसकी बाइक भी गिरवी रख ली। उसी बाइक को व्यापारी चलाने लगा। इससे भगू नाराज हो गया। 19 अप्रैल को व्यापारी महेश अपनी दुकान पर जा रहा था। उसी समय रास्ते में भगू कलासुआ मिल गया। व्यापारी ने 2 दिन में कर्जे लिए रुपए चुकाने की बात कही। इससे वह नाराज हो गया। शराब पीने के बाद वह व्यापारी के दुकान पर गया। कर्जे के रुपए और गिरवी रखी बाइक को लेकर दोनों में विवाद हुआ। भगू कलासुआ ने चाकू से व्यापारी महेश जैन पर कई वार किए। उस समय दुकान पर कोई नहीं होने से वह चोरी छिपे खेतों से होकर घर चला गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

Latest News

भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, प्रतिमाओं की निकली शोभायात्रा
सागवाड़ा। गोवाड़ी में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को सर्व समाज द्वारा 551 कलशों और प्रतिष्ठित होने वाली...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV