बांसवाडा/ गनोड़ा | बांसवाडा जिले के मोटागाँव सहित समूचे वागड़ क्षेत्र में संचालित जीव प्रेमी संस्थान के द्वारा आये दिन बेजुबानों जीवो की रक्षा और सुरक्षा के लिए नियमित कार्य कर रही है | जीव प्रेमी संस्थान के निस्वार्थ कार्यो को देखते हुए क्षेत्र में बदलते वक्त के साथ युवाओं में सेवा का भाव तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। आज का युवा मानवसेवा ही नही बेजुबान पशु पक्षियों की सेवाओं के लिए भी आगे आ रहा है । उसी कड़ी में क्षेत्र में संचालित युवाओं के समूह जीवप्रेमी संस्थान जो बेजुबानों की सुरक्षा के लिए नियमित तौर पर कार्य कर रहा है।
जीव प्रेमी संस्थान के प्रेम सेवक मोटागाँव ने बताया कि जीव प्रेमी संस्थान के सदस्य रमेश यादव गामड़ी भीमपुर से गुज़र रहे थे उसी दौरान एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को मृत अवस्था मे देखा | जिस पर रमेश यादव ने जीव प्रेमी संस्थान के सदस्यों को इसकी सुचना दी | सुचना पर संस्थान के सदस्यों ने मोके पर पहुचकर मोर का ससम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वन विभाग से मोती सिंह, दीपक पाटीदार व पुलिस चौकी भीमपुर से संजय पाटीदार एवं संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आमजन द्वारा प्राप्त सूचना पर संस्थान के कार्यकर्ता तत्परता के साथ आगे आते है और कपि, गायों के रेस्क्यू के साथ ही विषैले जानवरों को सुरक्षित बचाकर जंगलों में छोड़ दिया जाता है। यह जानकारी जीव प्रेमी संस्थान प्रेम सेवक मोटागाँव द्वारा दी गई।