बाइक पर स्मेक तस्करी करते बांसवाडा के दम्पति गिरफ्तार

On

डूंगरपुर|| डूंगरपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने बाइक पर स्मेक तस्करी करते बांसवाडा के दम्पति को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल दिलीपदान ने बताया कि सब इंस्पेक्टर गौतमलाल चौबीसा बिलड़ी स्कूल के पास रूटीन नाकेबंदी कर रहे थे। इसी दौरान बांसवाडा की तरफ से आ रही पल्सर बाइक को रोकने का संकेत किया तो बाइक सवार बाइक को पीछे घुमाकर भगाने लगा। इस पर पुलिस ने पीछाकर दोनो को पकडा। दोनो ने पूछताछ में बताया कि दोनो पति पत्नी है और स्मेक की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बांसवाडा निवासी कलीम खान और उसकी पत्नी रुखसार खान के कब्जे से 32 ग्राम 500 मिलीग्राम स्मेक बरामद कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया। वही NDPS एक्ट में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV