अपराध : रिश्वतखोर गिरदावर दिनेश पंचाल के घर से मिले 41.39 लाख कैश, , लॉकर की भी तलाशी लेगी एसीबी

10 लाख के जेवरात और करोडो की प्रोपर्टी के दस्तावेज
On

डूंगरपुर | जिले में नामांतरण खोलने की एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार बिलडी गिरदावर दिनेश पंचाल को डूंगरपुर एसीबी ने उदयपुर एसीबी कोर्ट में पेश किया जहा से कोर्ट ने आरोपी गिरदावर को जेल भेज दिया है | वही एसीबी को आरोपी गिरदावर की घर की तलाशी में 41.39 लाख का कैश मिला है। वही 10 लाख के जेवरात के साथ करोडो की प्रोपर्टी के दस्तावेज, विभिन्न बैंक के खातो की पास बुक, आरडी खातो की पास बुक व एक लोकर की चाबी भी मिली है | एसीबी लॉकर की अलग से तलाशी लेगी।

एसीबी डूंगरपुर के डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित ने बिलड़ी के गिरदावर दिनेश पंचाल को कल गुरुवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसीबी की टीम जयहिंद नगर स्थित उसके रिहायशी घर समेत कई ठिकानों पर तलाशी ले रही थी। एसीबी की ओर से देर रात तक उसके घर ओर ठिकानों को जांच चलती रही। एसीबी के डीएसपी ने बताया की आरोपी गिरदावर दिनेश पंचाल के रिहायशी घर से 41 लाख 39 हजार 500 रुपए का कैश मिला हुआ। शहर के रिहायशी कॉलोनी जय हिंद नगर में मकान नंबर 89 की रजिष्ट्री भी मिली है। इसके अलावा 6 भूखंड के कागजात मिले है।  जिसमे राजस्व ग्राम डूंगरपुर में 2100 वर्गफीट का आवासीय भूखंड, आरोपी दिनेश पंचाल की पत्नी किरण बाला पंचाल के नाम श्रीमाल नर्सरी के पास 2100 वर्गफीट का भूखंड, राजस्व गांव भंडारियां में 1 बीघा 5 बिस्वा औद्योगिक संपरिवर्तन भूमि, तिजवड में 1 बीघा 7 बिस्वा औद्योगिक संपरिवर्तित भूमि, डूंगरपुर शहर में 810 वर्गफीट का कमर्शियल भूखंड, बिछीवाड़ा में नेशनल हाइवे 48 पर 6500 वर्गफीट का भूखंड मिला है। इसके अलावा एक लग्जरी कार एमजी हेक्टर प्लस, आरोपी गिरदावर और उसकी पत्नी के नाम कई आरडी खाते, बैंक खातों की पासबुक और चेक बुक, रिहायशी घर से 10 लाख के जेवरात और  एसबीआई बैंक डूंगरपुर के बैंक के लॉकर की चाबी मिली है। जिसकी एसीबी की और से तलाशी ली जाएगी। वही लॉकर से भी कैश और कीमती चीजें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2024-05-17 at 5.40.22 PM

इधर एसीबी डीएसपी रतन सिंह ने बताया की प्रोपर्टी के वेल्युशन के बाद आरोपी गिरदावर के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज करवाने की भी प्रयास किये जायेंगे | इधर गिरफ्तार गिरदावर दिनेश पंचाल को एसीबी ने उदयपुर एसीबी कोर्ट में आज पेश किया जहा से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV