उन्नति सेवा संस्थान की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया

On

डूंगरपुरll  नगरपरिषद के सभापति अमृत कलासुआ व उपसभापति सुदर्शन जैन ने आज शहर की शास्त्री कॉलोनी स्थित उन्नति सेवा संस्थान की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया | इस मौके पर संस्थान में काम करने वाली महिलाओं ने दोनों राखी बाँधी और उनके उज्जवल भविष्य व लम्बी उम्र की कामना की | वही सभापति व उपसभापति ने महिलाओ को उपहार भी दिए | इस अवसर पर सभापति ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि आज इस पर्व पर इतनी सारी बहनो के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाने का मौका मिला। नगरपरिषद शहर की समस्त जरूरतमंद महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर द्रढ़ संकल्पित है,परिषद द्वारा शहर की प्रत्येक महिला को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उसे सशक्त बनाया जाएगा और शहर में प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जाएगा। इस अवसर पर उपसभापति सुदर्शन जैन ने भी कहा कि शहर की महिला आत्मनिर्भर बने उसके लिए परिषद द्वारा स्वरोजगार केंद्र स्थापित किये जायेगे जिससे अधिक से अधिक महिलाओ को प्रशिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाया जाएगा कार्य्रकम में पार्षद भूपेश शर्मा ने संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यो को प्रशंसा की। स्वागत उध्बोधन संस्थान की नीलम श्रीमाल ने बताया कि संस्थान द्वारा शहर की जरुरत महिलाओ को प्रशिक्षित करके उन्हें रोजगार दिया जा रहा है जिसमे परिषद का भी भरपूर सहयोग मिला रहा है,सस्न्थान द्वारा शहर को पोलीथिन मुक्त बनाने हेतु कपड़ो की थेलिया भी बनायीं जा रही है इस अवसर पर संस्थान की प्रीति श्रीमाल, मोनिका पहाड़, हंसा श्रीमाल,वीणा सोमपुरा,रेखा सहित संस्थान की समस्त महिला सदस्य मौजूद रही।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV