कोतवाली थाने में शहर के गणेश मंडलों की बैठक

On

डूंगरपुर|| जिले के कोतवाली थाने में गणेशोत्सव के तहत डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक मनोज सामरिया व सीआई दिलीपदान चारण ने शहर के गणेश मंडलों की बैठक ली | बैठक में सभी गणेश मंडलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे | बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मनोज सामरिया ने कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए गणेश स्थापना व गणेशोत्सव मनाने के निर्देश दिए | उन्होंने कहा की गणेशोत्सव के तहत शहर में कोई जुलुस नहीं निकाला जाएगा, गणेश प्रतिमा की साइज भी एक से 2 फीट के बीच रहेगी | वही उन्होंने गणेश विसर्जन के तहत प्रतिमाओं का विसर्जन शहर की गेप सागर झील में न करके दो नदी में करने के लिए भी निर्देशित किया | इस मौके पर गणेश मंडलों के प्रतिनिधियो ने कोरोना गाइड लाइन के तहत गणेशोत्सव मनाने के लिए आश्वस्त किया |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV